रायपुर, 12 जून 2026/ Parker Smriti Samman : ‘Surta Parker’ organized in memory of the late Rampyara Parker…! Mrs. Madhuri Kaivart receives the Parker Memorial Award for women’s upliftment.
Parker Smriti Samman : छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार और समाजसेवी स्वर्गीय रामप्यारा पारकर की स्मृति में ‘सुरता पारकर 2026 का आयोजन कल ग्यारह जून को नेहरू नगर भिलाई स्थित निर्मल ज्ञान मंदिर, कबीर आश्रम में सम्पन्न हुआ।
संस्था द्वारा महिला उत्थान के लिए इस वर्ष का रामप्यारा पारकर स्मृति सम्मान श्रीमती माधुरी कैवर्त को प्रदान किया गया। वे जगदलपुर में जिला अपराध एवं अनुसंधान शाखा में निरीक्षक एवं जिला प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रान्त प्रमुख और समाजसेवी बिसरा राम यादव उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ प्रदीप कुमार कैवर्त, अध्यक्ष स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित, स्मृति नगर भिलाई राजीव चौबे, ट्रस्टी कोषाध्यक्ष निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर, भिलाई के.पी.साहू और प्रांतीय अध्यक्ष लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन डॉ. दीनदयाल साहू रहे ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती और संत कबीर के तैल चित्रों पर माल्यार्पण , संत कबीर के भजन और छत्तीसगढ़ राजगीत के साथ किया गया l स्वागत गीत कुंजलता साहू, गीतांजलि साहू, प्रेमलता साहू और दिलेश्वरी साहू ने प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि बिसरा राम यादव ने रामप्यारा पारकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राम प्यारा पारकर का जन्मस्थान ग्राम बेलोदी है । वहाँ के हाईस्कूल का नामकरण स्वर्गीय पारकर जी के नाम पर किए जाने की प्रक्रिया वर्षों से लंबित है,जिसे यथाशीघ्र पूर्ण करवाने के लिए त्वरित पहल की जाएगी ।
अन्य अतिथियों ने भी राम प्यारा पारकर के साहित्यिक और सामाजिक योगदान को रेखांकित किया और कहा कि आने वाली पीढ़ियों को उनके रचनात्मक कार्यों का अनुसरण कर समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहिए।
पत्रिका ‘कला परम्परा ‘ के सम्पादक डॉ. डी. पी.देशमुख और सामाजिक कार्यकर्ता मुन्नीलाल निषाद ने भी अपने विचार प्रकट किए।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से निषाद समाज के पदाधिकारी, अनेक साहित्यिक संस्थाओं के प्रतिनिधि साहित्यकार, निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम kibमहिला पदाधिकारी, ट्रस्टी गण, प्रबंधन समिति के सदस्य गण तथा बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का संचालन जागृति सार्वा ने और आभार प्रदर्शन लोक कला एवं साहित्य संस्था दुर्ग जिला इकाई के अध्यक्ष लालजी साहू ने किया।
