रायपुर, 12 जून 2026/ Bus Inspection Drive: Major crackdown on buses in Chhattisgarh! 350 vehicles inspected for GPS and fire safety compliance; fines totaling ₹5.50 lakh collected.
Bus Checking Campaign : छत्तीसगढ़ में सड़क और यात्री सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान में अब तक 350 से अधिक वाहनों की सघन जांच की जा चुकी है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन संचालकों से 5.50 लाख रुपये का समन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया है।
अवैध स्लीपर केबिन हटाए गए
परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश के निर्देश पर प्रदेशभर में विशेष रूप से स्लीपर कोच बसों की जांच की जा रही है। अभियान के दौरान चालक दल के लिए बनाए गए अनधिकृत केबिन, पार्टीशन और स्लीपर बर्थ में लगाए गए अवैध स्लाइडरों को मौके पर ही हटाया जा रहा है।
विभाग द्वारा बसों में सुरक्षा मानकों की भी जांच की जा रही है। सभी बसों में न्यूनतम 10 किलोग्राम क्षमता के अग्निशमन यंत्र, जीपीएस सिस्टम की उपलब्धता और उसकी कार्यशीलता की पड़ताल की जा रही है। साथ ही बसों के पंजीयन, फिटनेस, परमिट और एआईएस-119 मानकों के अनुरूप निर्माण का सत्यापन भी किया जा रहा है।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें चालान, परमिट निलंबन और लाइसेंस पर कार्रवाई जैसे कदम शामिल हैं।
विभाग केवल कार्रवाई तक सीमित (Bus Checking Campaign) नहीं है, बल्कि प्रदेशभर में बस संचालकों और स्वामियों की बैठकें लेकर उन्हें सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। अधिकारियों ने साफ किया है कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
