Share This Article रायपुर, 13 जून 2026/ ETrendingIndia / “Nominations invited for Padma Awards: Apply online on the National Awards Portal by July 15.”पद्म पुरस्कार नामांकन 2027 , भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस वर्ष 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री) के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। भारत सरकार द्वारा इन पुरस्कारों के माध्यम से उन व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है, जो राज्य के सुदूर वनांचल, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में समाज सेवा, कला, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान, इंजीनियरिंग एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट योगदान दे रहे है। वर्ष 2027 के पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कारों हेतु नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। व्यक्तिगत रूप से भेजे जाने वाले नामांकन 15 जुलाई 2026 तक भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन प्रस्तुत किए जा सकते हैं। Share This Article Post navigation भारतीय नौसेना : कोच्चि के पास एक मर्चेंट टैंकर से बिना फटे मिसाइल वॉरहेड को सुरक्षित ढंग से बरामद किया कोलकाता ईवीएम आगकांड: 4,000 EVM जलने पर TMC ने चुनाव आयोग से पूछे बड़े सवाल