Share This Article नई दिल्ली, 13 जून 2026/ Indian Air Force AN-32 Crash: Major accident in Assam…! IAF AN-32 aircraft crashes during landing… Panic at the airbase. Indian Air Force AN-32 Crash : भारतीय वायुसेना का एक AN-32 मालवाहक विमान शनिवार को असम के जोरहाट एयरबेस पर हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान की लैंडिंग के दौरान तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई, जिसके बाद विमान में धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। घटना के बाद एयरबेस पर हड़कंप मच गया। लैंडिंग के दौरान हुआ धमाका सूत्रों के मुताबिक हादसा जोरहाट एयरबेस के भीतर हुआ, जहां विमान नियमित उड़ान पूरी करने के बाद उतर रहा था। लैंडिंग के दौरान अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही एयरबेस की फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी रिस्पांस टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। हालांकि अभी तक हादसे के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। विमान में सवार क्रू मेंबर्स और अन्य कर्मियों की स्थिति को लेकर भी वायुसेना की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। भारतीय वायु सेना ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि जोरहाट में AN-32 विमान एक दुर्घटना का शिकार हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार विमान रनवे (Indian Air Force AN-32 Crash) पर सामान्य तरीके से लैंड नहीं कर सका, जिसके बाद यह हादसा हुआ। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां और तकनीकी विशेषज्ञ दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। Share This Article Post navigation Khan Sir vs Anjana Om Kashyap : दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा विवाद…! 2 करोड़ हर्जाने की मांग…इधर गोलीकांड मामले में खान सर ने किया सरेंडर Lt Gen Dhiraj Seth : लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख…! छत्तीसगढ़ से भी रहा है नाता…पिता रहे हैं छत्तीसगढ़ के राज्यपाल