Apple WWDC 2026: Apple's big announcement...! Siri won't become your AI girlfriend—the company explains why.
Apple WWDC 2026
Share This Article

नई दिल्ली, 14 जून 2026/ Apple WWDC 2026: Apple’s big announcement…! Siri won’t become your AI girlfriend—the company explains why.

Apple WWDC 2026 : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में जहां लाखों लोग चैटबॉट्स को अपना दोस्त, साथी और यहां तक कि वर्चुअल गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बना रहे हैं, वहीं Apple ने अपनी नई Siri को लेकर स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी की रोमांटिक पार्टनर नहीं बनने वाली। कंपनी ने साफ कहा है कि अपग्रेडेड Siri का उद्देश्य भावनात्मक रिश्ते बनाना नहीं, बल्कि यूजर्स की मदद करना और उनकी प्राइवेसी को सुरक्षित रखना है।

WWDC 2026 के बाद Apple के सॉफ्टवेयर प्रमुख क्रेग फेडेरिघी ने बताया कि कंपनी Siri को एक उपयोगी डिजिटल असिस्टेंट के रूप में विकसित कर रही है, न कि ऐसे AI साथी के रूप में जो यूजर्स के साथ भावनात्मक या रोमांटिक संबंध बनाए।

Siri को नहीं बनने देगा रोमांटिक पार्टनर

दरअसल, फेडेरिघी से पूछा गया था कि क्या भविष्य में यूजर्स Siri को AI गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे? इस पर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि Apple का विजन बिल्कुल अलग है। Siri को लोगों की मदद करने, जानकारी उपलब्ध कराने और रोजमर्रा के काम आसान बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कई AI चैटबॉट्स यूजर्स को निजी जानकारियां साझा करने और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं, लेकिन Apple इस दिशा में नहीं जाना चाहता। कंपनी चाहती है कि Siri केवल उपयोगी और भरोसेमंद सहायक बनी रहे।

फेडेरिघी ने यह भी कहा कि यदि कोई यूजर Siri के साथ रोमांटिक बातचीत करने की कोशिश करता है, तो उसे निराशा ही हाथ लगेगी, क्योंकि Siri को इस तरह डिजाइन ही नहीं किया गया है।

Apple के मार्केटिंग प्रमुख ग्रेग जोसविएक ने भी स्पष्ट किया कि कंपनी AI का इस्तेमाल केवल ट्रेंड फॉलो करने के लिए नहीं, बल्कि अपने उत्पादों और फीचर्स को बेहतर बनाने के लिए कर रही है।

Apple ने इस दौरान AI के साथ प्राइवेसी और बच्चों की सुरक्षा को भी अपनी प्राथमिकता बताया। कंपनी का कहना है कि अधिकांश AI प्रोसेसिंग डिवाइस पर ही होगी, जिससे यूजर्स के डेटा पर उनका नियंत्रण बना रहेगा और निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी।