Om Birla's Raipur Visit: Lok Sabha Speaker Om Birla has arrived in Raipur! He will participate in several events, including the Acharya installation ceremony.
Om Birla's Raipur Visit
Share This Article

रायपुर, 18 जून 2026/ Om Birla’s Raipur Visit: Lok Sabha Speaker Om Birla has arrived in Raipur! He will participate in several events, including the Acharya installation ceremony.

Om Birla Raipur Visit : रायपुर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर की एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक गतिविधि का केंद्र बना हुआ है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने निर्धारित दौरे पर राजधानी पहुंचे, जहां उनका दिनभर का कार्यक्रम लोकभवन, इंडोर स्टेडियम और शांतिनगर सहित कई स्थानों पर तय किया गया है। उनके आगमन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रायपुर पहुंचने के बाद सीधे लोकभवन पहुंचे। यहां से वे इंडोर स्टेडियम में आयोजित आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे दोपहर में पुनः लोकभवन लौटेंगे।

इसके बाद ओम बिरला शांतिनगर स्थित एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम को वे फिर लोकभवन पहुंचेंगे और निर्धारित कार्यक्रमों के समापन के बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

रायपुर प्रवास के दौरान उनके कई आधिकारिक और सामाजिक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिनमें विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी रहने की संभावना है।