Switzerland
Switzerland
Share This Article

रायपुर,19 जून 2026/ ETrendingIndia / Switzerland: Talks between US and Iran suddenly cancelled… Israel-Hezbollah attacks continue. अमेरिका और ईरान के बीच 14 सूत्रीय समझौता होने के बाद स्विट्जरलैंड जिनेवा में 19 जून शुक्रवार को दोनों देशों की बैठक होनी थी, जिसे अचानक रद्द कर दिया गया है।

स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्रालय ने बताया कि वार्ता छोटे से गांव ओबबर्गेन के बर्गेंस्टॉक पर्वतीय रिसॉर्ट में होने वाली थी, जो अब नहीं होगी।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बातचीत के लिए वहां पहुंचने वाले थे, जो नहीं पहुंचे हैं। ईरान की ओर से भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।

व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका जितनी जल्दी हो सके तकनीकी वार्ता शुरू करने के लिए उत्सुक है, और साथ ही यह घोषणा की कि ट्रंप प्रशासन की ओर से वार्ता का नेतृत्व कर रहे वेंस अब यात्रा नहीं करेंगे।

व्हाइट हाउस ने कहा कि इन वार्ताओं की व्यवस्था कभी भी सरल या पूर्वानुमानित नहीं रही है। फिलहाल उपराष्ट्रपति आज रात रवाना नहीं हो रहे हैं। ईरान ने कोई बयान नहीं दिया है।

यह बातचीत ऐसे समय रद्द हुई है, जब इजरायल ने लेबनान के कई शहरों में रुक-रुककर गोलाबारी शुरू की है। इसके बाद, गुरुवार देर रात ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह ने नबातीह शहर के पास इजरायली सेना को रॉकेटों से निशाना बनाया।

इसके बाद, इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए शहर और आसपास के कस्बों पर हवाई हमले किए, जिनमें बच्चों समेत 16 लोग मारे गए हैं। इजरायली सेना का कहना है कि उसने युद्धविराम के उल्लंघन पर जवाब दिया है।

अमेरिका-ईरान समझौता होने के बाद सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने बयान जारी कर बताया कि उन्होने ईरानी रक्षा अधिकारों के आश्वासन पर समझौते को मंजूरी दी है।

इसके बाद समझौते के शीर्ष वार्ताकार और ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गलिबाफ ने एक्स पर चेतावनी दी कि अगर अमेरिका गलत नीयत, कॉन्ट्रैक्ट तोडऩे और बहुत ज़्यादा मांग की जाती है, तो हमें दुश्मन को करारा जवाब देने में कोई हिचकिचाहट नहीं होगी।