रायपुर, 08 जुलाई 2026/ Robotic Surgery: Thank you, doctor… thank you, engineer… thank you, Robo…! A new revolution in surgery… for the first time, a humanoid robot successfully performed two operations.
Robotic Surgery : अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन डिएगो (यूसी सैन डिएगो) के वैज्ञानिकों और सर्जनों ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
प्रतिष्ठित जर्नल नेचर में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, पहली बार टेलीऑपरेटेड (दूर से नियंत्रित) ह्यूमनॉइड रोबोटों की मदद से दो सफल सर्जरी की गईं। ये परीक्षण बड़े गैर-प्राइमेट स्तनधारी जानवरों पर किए गए।
एक सर्जरी में डॉक्टर+रोबोट, दूसरी में दो रोबोटों ने किया काम
पहले ऑपरेशन में एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने मानव सर्जन की सहायता से सफलतापूर्वक पित्ताशय (गॉलब्लैडर) निकाला। दूसरी सर्जरी में दो ह्यूमनॉइड रोबोटों ने मिलकर बिना मानव सहायता के ऑपरेशन पूरा किया। यह भविष्य की रोबोटिक सर्जरी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
दूरदराज क्षेत्रों में बढ़ेगी इलाज की सुविधा
शोधकर्ताओं का कहना है कि भविष्य में ऐसे रोबोट सर्जनों के दूरस्थ नियंत्रण में ऑपरेशन कर सकेंगे। इससे डॉक्टरों की कमी वाले ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों, आपदा राहत तथा युद्ध जैसी कठिन परिस्थितियों में भी विशेषज्ञ सर्जरी उपलब्ध कराई जा सकेगी।
पारंपरिक रोबोट से अधिक उपयोगी
ह्यूमनॉइड रोबोट आकार में छोटे, हल्के और आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाए जा सकते हैं। लगभग 5 फीट ऊंचे और 60 पाउंड वजनी ये रोबोट पारंपरिक भारी-भरकम रोबोटिक सर्जरी सिस्टम की तुलना में कम जगह लेते हैं और सामान्य ऑपरेशन थिएटर में भी आसानी से उपयोग किए जा सकते हैं।
शोधकर्ताओं का मानना है कि यह तकनीक भविष्य में दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
