Share This Article रायपुर, 12 जुलाई 2026/ CG Weather Update: Weather to change again in Chhattisgarh…! Light to moderate rain expected over the next two days. CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पिछले 24 घंटों में सरगुजा संभाग के अधिकांश और बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। बारिश के प्रमुख आंकड़ों में डौरा कोचली में 4 सेंटीमीटर तथा बलरामपुर, कुनकुरी, जशपुरनगर, वाड्रफनगर, दुलदुला और शंकरगढ़ में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 13 जुलाई से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। रायपुर शहर में 12 जुलाई को दिनभर बादल छाए रहने तथा गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। Share This Article Post navigation Environment : पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान…! पूसा में 17 हजार वृक्ष मित्रों से संवाद करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री Cyclone Bavi : चक्रवात ‘बावी’ का कहर…! चीन के कई शहरों में अलर्ट…बचाव अभियान तेज