Cyclone Bhabhi: The havoc of Cyclone 'Bhabhi'! Alerts issued in several Chinese cities... rescue operations intensified.
Cyclone Bhabhi
Share This Article

रायपुर, 12 जुलाई 2026/ Cyclone Bhabhi: The havoc of Cyclone ‘Bhabhi’! Alerts issued in several Chinese cities… rescue operations intensified.

Cyclone Bavi : चीन में इस वर्ष का नौवां चक्रवात ‘बावी’ शनिवार देर रात झेजियांग प्रांत के पूर्वी तट से टकराया। झेजियांग प्रांतीय मौसम विज्ञान वेधशाला के अनुसार, चक्रवात रात करीब 11:20 बजे तट पर पहुंचा। इसके बाद तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक एहतियाती कदम उठाए हैं।

बीजिंग समेत कई शहरों में आपात व्यवस्था

चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए राजधानी बीजिंग सहित कई शहरों में आपदा प्रबंधन एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव दलों की तैनाती बढ़ा दी है। निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, जबकि समुद्री गतिविधियों और मछुआरों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं।

परिवहन और जनजीवन पर असर

मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में तेज बारिश, आंधी और बाढ़ जैसी परिस्थितियों की चेतावनी जारी की है। एहतियात के तौर पर कुछ इलाकों में स्कूल बंद किए गए हैं तथा रेल, सड़क और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

प्रशासन लगातार मौसम की निगरानी कर रहा है और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।