Share This Article रायपुर, 19 जुलाई 2026/ Airmen Recruitment: Opportunity for Airman recruitment in the Indian Air Force Airman Recruitment : भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने एयरमैन इंटेक 02/2027 के तहत ग्रुप ‘Y’ (नॉन-टेक्निकल) मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अविवाहित भारतीय एवं गोरखा (नेपाल के नागरिक) पुरुष अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन आवेदन शुरू: 6 जुलाई 2026 (सुबह 11 बजे)अंतिम तिथि: 26 जुलाई 2026 (रात 11 बजे) ऑनलाइन परीक्षा परीक्षा तिथि: 22 से 23 सितंबर 2026 योग्यता 10+2 (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान एवं अंग्रेजी) में निर्धारित अंकों के साथ उत्तीर्ण। फार्मेसी में डिप्लोमा/ बी फार्मा/ बीएससी वाले अभ्यर्थी भी निर्धारित शर्तों के अनुसार पात्र हैं। आयु सीमा 10+2 अभ्यर्थियों के लिए जन्म 1 जुलाई 2006 से 1 जुलाई 2010 के बीच। फार्मेसी योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए जन्म 1 जुलाई 2003 से 1 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए। चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षाशारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT)अनुकूलन परीक्षणचिकित्सा परीक्षण वेतन एवं सुविधाएं प्रशिक्षण के दौरान लगभग ₹14,600 प्रतिमाह स्टाइपेंड। प्रशिक्षण के बाद शुरुआती वेतन लगभग ₹26,900 प्रतिमाह तथा महंगाई भत्ता व अन्य सैन्य सुविधाएं। आवेदन कहां करें? अभ्यर्थी भारतीय वायु सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट https://iafrecruitment.edcil.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले विस्तृत विज्ञापन और पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। Share This Article Post navigation Indian Air Force : देश सेवा का सुनहरा अवसर…! भारतीय वायु सेना में निकली अग्निवीर वायु भर्ती…ऐसे करें आवेदन गति शक्ति विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह : 121 विद्यार्थियों को उपाधियाँ, ई. श्रीधरन को मानद पीएच.डी. उपाधि प्रदान