Share This Article रायपुर, 19 जुलाई 2026/ Indian Air Force: A golden opportunity to serve the nation! Agniveer Vayu recruitment in the Indian Air Force—here’s how to apply. Indian Air Force : भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीर वायु भर्ती 02/2027 के लिए अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 से 26 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 22 से 23 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। जन्म तिथि 1 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2010 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता विज्ञान एवं अन्य निर्धारित विषयों के लिए 10+2/समकक्ष अथवा संबंधित डिप्लोमा/व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अभ्यर्थी पात्र हैं।विस्तृत पात्रता विज्ञापन में दी गई है। चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षाशारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT)अनुकूलन परीक्षणचिकित्सा परीक्षणशारीरिक मानदंडपुरुषों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी।महिलाओं के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी (कुछ क्षेत्रों के लिए निर्धारित छूट लागू)।अन्य चिकित्सा एवं शारीरिक मानक भारतीय वायु सेना के नियमों के अनुसार होंगे। सेवा अवधि व लाभ चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति अग्निपथ योजना के तहत 4 वर्ष के लिए होगी। अग्निवीर वायु को एयरमेन के तौर पर भारतीय वायुसेना के नियमित कैङर में शामिल होने के लिए आवेदन करने का मौका दिया जाएगा. सेवा के दौरान आकर्षक वेतन, भत्ते तथा योजना के अनुसार सेवा निधि पैकेज का लाभ मिलेगा। यह भर्ती देश की सेवा करने के इच्छुक युवाओं के लिए भारतीय वायु सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर है। विस्तृत जानकारी, सिलेबस, मॉडल प्रश्नपत्र, प्रोविजनल सेलेक्शन लिस्ट एनरोलमेंट लिस्ट के लिए सीएएसबी वेब पोर्टल https://iasrecuitment.edcil.co.inपर ऑनलाइन करें Share This Article Post navigation DRDO Recruitment : DRDO के वैज्ञानिक विश्लेषण समूह में जूनियर रिसर्च फेलो के 11 पदों पर भर्ती…! 5 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू Airmen Recruitment : भारतीय वायु सेना में एयरमैन भर्ती का अवसर