Share This Article रायपुर, 24 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत मनोरोग विशेषज्ञ ( राजपत्रित प्रथम श्रेणी) (Psychiatrist) के 6 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 21 जुलाई 2026 से 19 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आयोग की लिंक www.psc.cg.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं। योग्यता व आयु सीमा आवेदक के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में एमडी/पीजी डिग्री या समकक्ष योग्यता तथा भारतीय/राज्य चिकित्सा परिषद में वैध पंजीयन होना आवश्यक है। सामान्यतः आयु सीमा 25 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी। वेतनमान चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-13 के तहत ₹67,300 से ₹2,13,100 प्रतिमाह वेतन मिलेगा। Share This Article Post navigation बिहान योजना : महुआ के अचार और शहद ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी… छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की भर्ती, आवेदन 31 तक