रायपुर, 24 जुलाई 2026/ Railway Project: Chhattisgarh receives a gift of a new double rail line worth ₹7,854 crore…! The Kharsia-Naya Raipur-Parmalkasa corridor will transform rail connectivity.
Railway Project : छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क को और मजबूत बनाने के लिए 278 किलोमीटर लंबी खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई दोहरी रेल लाइन परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया कि ₹7,854 करोड़ की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना को अप्रैल 2025 में मंजूरी दी जा चुकी है।
यह नई रेल लाइन बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग जैसे अत्यधिक व्यस्त रेल सेक्शनों को बाईपास करेगी, जिससे मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों की आवाजाही तेज और सुगम होगी। परियोजना से खासतौर पर बलौदाबाजार को पहली बार बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी और MCL के कोयला क्षेत्रों से माल परिवहन में भी बड़ी सुविधा होगी।
‘स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट’ का दर्जा
इस महत्वाकांक्षी परियोजना को Special Railway Project घोषित किया गया है। इसके लिए करीब 1,852 हेक्टेयर भूमि की जरूरत होगी। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके लिए सक्षम प्राधिकारी (CALA) की नियुक्ति भी कर दी गई है।
रेल बजट और विकास में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
- 2026-27 में छत्तीसगढ़ को रेलवे के लिए ₹7,470 करोड़ का बजट।
- 2014-2026 के बीच 1,311 किमी नई रेल लाइन शुरू।
- 1 अप्रैल 2026 तक ₹48,202 करोड़ की 36 रेल परियोजनाएं प्रगति पर।
- अब तक 1,151 किमी रेल लाइन चालू की जा चुकी है।
रेल मंत्रालय ने बताया कि परियोजनाओं की समयसीमा भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृति, उपयोगिताओं के स्थानांतरण और स्थानीय परिस्थितियों जैसे कारकों पर निर्भर करेगी।
