Paddy Transplanting
Paddy Transplanting
Share This Article

रायपुर, 25 जुलाई 2026 / ETrendingIndia / प्रदेश में मानसून के बीच खेती-किसानी ने रफ्तार पकड़ ली है। इस बीच छत्तीसगढ़ के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव किसानों के साथ खेत में उतरे।

उन्होंने अपने गृह क्षेत्र माटरा गांव में स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई से पहले खेत की तैयारी कराई और किसानों को समय पर कृषि कार्य पूरा करने का संदेश दिया।

ट्रैक्टर चलाकर खेत की तैयारी

मंत्री गजेन्द्र यादव ने लगभग दो एकड़ खेत की मताई कर धान रोपाई की तैयारियों का शुभारंभ किया। उन्होंने खेतों का निरीक्षण कर खेती की तैयारियों का भी जायजा लिया।

किसानों को दिए जरूरी सुझाव

उन्होंने किसानों से खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, समय पर निंदाई-गुड़ाई और अन्य कृषि कार्य पूरे करने की अपील की, ताकि बेहतर उत्पादन मिल सके।

“खेती हमारी संस्कृति और पहचान”

मंत्री ने कहा कि वे किसान परिवार से हैं और खेती-किसानी उनके जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति चाहे किसी भी पद पर पहुंच जाए, उसे अपनी माटी, संस्कृति और खेती से जुड़ाव बनाए रखना चाहिए।

किसानों से आत्मीय जुड़ाव

मंत्री गजेन्द्र यादव हर वर्ष खेती के कार्यों में भाग लेते हैं। उनका कहना है कि खेत से जुड़े रहने पर ही किसानों की समस्याओं और जरूरतों को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है