Share This Article रायपुर, 25 जुलाई 2026/ Municipal Corporation: Big action in Raipur…! Dirt found in hotels and restaurants…Municipal Corporation issued a challan of ₹ 20 thousand on the spot Municipal Corporation : राजधानी रायपुर में गंदगी को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम के जोन-8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायतों के आधार पर औचक निरीक्षण किया, जिसमें 8 अलग-अलग संस्थानों में गंदगी की शिकायत सही पाई गई। इसके बाद निगम ने मौके पर ही कुल ₹20 हजार का ई-चालान काटते हुए संबंधित संचालकों को भविष्य में स्वच्छता बनाए रखने की कड़ी चेतावनी दी। इन संस्थानों पर हुई कार्रवाई निरीक्षण के दौरान पिकाडली होटल पर ₹10,000, बंटी नमकीन पर ₹5,000, हरमन ढाबा पर ₹2,000, अग्रवाल होटल पर ₹1,000 तथा अन्य चार संस्थानों पर भी जुर्माना लगाकर कुल ₹20,000 का ई-चालान जारी किया गया। आयुक्त के निर्देश पर चला अभियान नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश और जोन-8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। निगम ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक राकेश बंजारे और संबंधित वार्डों के सफाई सुपरवाइजर मौजूद रहे। Share This Article Post navigation Lightning Strike : खेत में रोपाई के दौरान काल बनकर गिरी बिजली…! 3 मजदूरों की मौके पर मौत…गांव में मातम liquor scam : रामगोपाल अग्रवाल 5 अगस्त तक जेल…! कोर्ट में मिलने पहुंचे भूपेश बघेल