Share This Article रायपुर,28 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए समर्पित रहे “काउंटर टेररिज्म एंड जंगल वॉरफेयर कॉलेज” (कांकेर) के प्रशिक्षक ब्रिगेडियर (IG) बी.के. पोनवार के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ॰ रमन सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है. डॉ॰ रमन सिंह ने अपने शोक संवेदना में कहा है कि ब्रिगेडियर (IG) बी.के. पोनवार के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। जंगल वॉरफेयर में हमारे जवानों को निपुण बनाकर सुरक्षा बलों को सशक्त करने में उनका ऐतिहासिक योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनका जाना प्रदेश और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को संबल प्रदान करें। Share This Article Post navigation कृत्रिम गर्भाधान से बदली किस्मत : कंचनपुर की प्रेम कुमारी बनीं सफल डेयरी उद्यमी… Chhattisgarh Weather Alert : 3 दिन भारी बारिश-आंधी का अलर्ट…! रायपुर सहित 16 जिलों में 80 Kmph तक तेज हवाएं