Chhattisgarh Weather Alert: Alert for heavy rain and storms for 3 days...! Strong winds reaching up to 80 kmph in 16 districts, including Raipur.
Chhattisgarh Weather Alert
Share This Article

रायपुर, 29 जुलाई। Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ लौट आया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में तेज बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का असर देखने को मिलेगा। कई जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

इस सिस्टम से बदला मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी ओडिशा और उससे लगे पश्चिम बंगाल तट पर बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र (Deep Depression) के कारण नमी से भरपूर हवाएं तेजी से छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रही हैं। इसी वजह से प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

29 जुलाई: तेज आंधी और मूसलाधार बारिश

आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 60-80 Kmph तक तेज हवाओं का अलर्ट

  • रायपुर
  • महासमुंद
  • बलौदाबाजार
  • दुर्ग
  • बेमेतरा

इन जिलों में तेज हवाएं और बारिश-

  • नारायणपुर
  • कोंडागांव
  • कांकेर
  • धमतरी
  • गरियाबंद
  • बिलासपुर
  • कोरबा
  • जशपुर

30 जुलाई: बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं। आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

31 जुलाई: उत्तर और पूर्वी जिलों में ज्यादा असर

31 जुलाई तक मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी। खासकर सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया और जशपुर में अच्छी बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ सकते हैं।

इन जिलों के लिए विशेष अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए इन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM), जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर और कोरिया। प्रशासन ने किसानों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।