FloricultureFloriculture
Share This Article

रायपुर, 01 अगस्त 2026 / ETrendingIndia / ओडिशा के गंजाम जिले के ए. संजीव रेड्डी ने सुरक्षित कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर उद्यमिता का रास्ता चुना।

शुरुआती असफलताओं और चक्रवात से भारी नुकसान झेलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। आज वे सालाना करीब 65 लाख रुपये का कारोबार कर रहै हैं।

नौकरी छोड़कर चुना उद्यमिता का रास्ता

श्री रेड्डी ने वर्ष 1995 में L&T के ECC डिवीजन में प्लानिंग असिस्टेंट के रूप में करियर की शुरुआत की । बेहतर भविष्य के लिए नौकरी के साथ बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की।

संघर्ष से मिली सफलता

वर्ष 2000 में नौकरी छोड़कर अपना व्यवसाय शुरू किया, लेकिन शुरुआती वर्षों में कई असफलताएं और प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान झेलना पड़ा, लेकिन हिम्मत नहीं हारी।

फूलों का सफल कारोबार

“हैप्पी दुकान” के माध्यम से 108 पंखुड़ियों वाले कमल, गुलाब, गेंदा समेत 20 से अधिक किस्मों के फूलों की खेती और बिक्री हो रही है।

वे धार्मिक आयोजनों और बाजार की मांग के अनुसार फूलों की आपूर्ति करते हैं ।

सालाना 65 लाख रुपये का कारोबार

लगातार मेहनत और नवाचार के दम पर कारोबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज उनका फूलों की खेती और कारोबार से वार्षिक टर्नओवर लगभग 65 लाख रुपये है।


Share This Article