Ek Ped Maa Ke Naam
Ek Ped Maa Ke Naam
Share This Article

रायपुर, 01 अगस्त 2026 / ETrendingIndia / राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रकृति संरक्षण केवल पर्यावरण बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

आज हर व्यक्ति को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना होगा।

   ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी माता की स्मृति में या उनके सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके संरक्षण का संकल्प लें।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ.सी.आर.प्रसन्ना, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.