रायपुर. 5 अगस्त / ETrendingIndia / इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के सेवानिवृत्त पेंशनर्स संघ का क्रमिक धरना मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा।
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने दिया समर्थन
धरने को समर्थन देने पहुंचे भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने प्रभारी कुलपति, कुतसचिव एवं लेखानियंत्रक के साथ लंबित पेंशन प्रकरणों, महंगाई राहत (डीआर) तथा एरियर के भुगतान पर विस्तृत चर्चा की।
महासंघ के सचिव एवं संयोजक ने कुलसचिव से जिन सेवानिवृत्त प्राध्यापकों एवं वैज्ञानिकों की पेंशन अब तक स्वीकृत नहीं हुई है,उनकी नामवार सूची तथा प्रत्येक प्रकरण के लंबित रहने के कारण लिखित रूप में उपलब्ध कराए जाने की मांग की है.
संघ ने पूरे विषय को अगले सप्ताह माननीय राज्यपाल एवं राज्य शासन के समक्ष विस्तार से रखने का निर्णय भी लिया.
आंदोलन को बनाया जाएगा अधिक व्यापक
सेवानिवृत शिक्षक संघ के अध्यक्ष डां एन के चौबे ने बताया कि आंदोलन को अधिक व्यापक, तेज एवं निर्णायक बनाने का निर्णय लिया गया है .
संघ ने दोहराया कि सेवानिवृत्त प्राध्यापकों एवं वैज्ञानिकों के वैधानिक अधिकारों की बहाली तक क्रमिक धरना और संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
