रायपुर, 05 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) ने मुंबई और कोलकाता स्थित इकाइयों में ग्रुप ‘बी’ पैरामेडिकल के 6 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2026 है।
6 पदों पर सीधी भर्ती
कुल 6 रिक्तियां भरी जाएंगी।
नियुक्तियां BARC, मुंबई और रेडिएशन मेडिसिन रिसर्च सेंटर (RMRC), कोलकाता में होंगी।
इन पदों पर मिलेगा अवसर
वैज्ञानिक सहायक/सी (साइकोलॉजिस्ट) – 1 पद
वैज्ञानिक सहायक/बी (पैथोलॉजी) – 1 पद
वैज्ञानिक सहायक/बी (रेडियोग्राफी) – 2 पद
वैज्ञानिक सहायक/बी (न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट) – 2 पद
महिला अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन
BARC ने स्पष्ट किया है कि कार्यस्थल पर लैंगिक संतुलन बढ़ाने के उद्देश्य से महिला उम्मीदवारों को आवेदन के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
कहां करें आवेदन ?
इच्छुक अभ्यर्थी BARC की आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.barc.gov.in या https://recruit.barc.gov.in पर जाकर विस्तृत विज्ञापन देख सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
