electric seaplanes
electric seaplanes
Share This Article

रायपुर, 06 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / भारत में हरित और आधुनिक विमानन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता पवन हंस लिमिटेड ने नॉर्वे की नोएमी एयरोस्पेस (अलफ्लाई) के साथ इलेक्ट्रिक सीप्लेन समेत अगली पीढ़ी की ग्रीन एविएशन तकनीकों में सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

हरित विमानन को मिलेगा बढ़ावा

दोनों कंपनियां इलेक्ट्रिक सीप्लेन और पर्यावरण अनुकूल विमानन तकनीकों के विकास एवं उपयोग की संभावनाओं पर मिलकर काम करेंगी।

इलेक्ट्रिक सीप्लेन पर रहेगा फोकस

समझौता गैर-बाध्यकारी (Non-Binding) एमओयू के रूप में हुआ है, जिसके तहत भारत में इलेक्ट्रिक सीप्लेन सेवाओं की संभावनाओं का अध्ययन और सहयोग के अवसर तलाशे जाएंगे।

मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।

भविष्य की उन्नत हवाई सेवाओं की दिशा में कदम

इस साझेदारी से भारत में स्वच्छ, टिकाऊ और आधुनिक विमानन तकनीकों को बढ़ावा मिलने के साथ जलमार्ग आधारित हवाई परिवहन के नए विकल्प विकसित होने की उम्मीद है।