Elephant in Kailash Cave: A herd of 30 elephants camps in Kailash Cave! Threat looms over the Kanwar Yatra... Villager attacked... Watch the video.Elephant in Kailash Cave
Share This Article

रायपुर, 11 अगस्त 2026/ Raipur Railway Division : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (DRUCC) का पुनर्गठन किया जाएगा। वर्तमान समिति का कार्यकाल 15 अगस्त 2026 को समाप्त होने जा रहा है। इसके बाद आगामी दो वर्षों के लिए नई समिति का गठन किया जाएगा। नवगठित मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति का कार्यकाल 1 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2028 तक रहेगा।

किन संगठनों को मिलेगा प्रतिनिधित्व?

DRUCC में रेल उपयोगकर्ताओं के प्रमुख हितों का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न संगठनों और एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाता है।

रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार इस बार स्थानीय चैंबर्स ऑफ कॉमर्स, ट्रेड एवं इंडस्ट्री एसोसिएशन, कृषि संगठन, उपभोक्ता संरक्षण संगठन और दिव्यांगजनों से संबंधित एसोसिएशन से प्रतिनिधियों के नामांकन आमंत्रित किए गए हैं।

क्या है DRUCC का उद्देश्य?

मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति का मुख्य उद्देश्य रेल यात्रियों और रेल उपयोगकर्ताओं की समस्याओं, जरूरतों और सुझावों को रेलवे प्रशासन तक पहुंचाना है।

समिति के माध्यम से यात्री सुविधाओं में सुधार, रेल सेवाओं की गुणवत्ता और यात्रियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर रेलवे प्रशासन को महत्वपूर्ण सुझाव दिए जाते हैं।

यहां जमा कर सकते हैं नामांकन

इच्छुक और पात्र संगठन एवं एसोसिएशन अपने प्रतिनिधियों का नामांकन पत्र रायपुर मंडल के वाणिज्य विभाग में निम्न अधिकारियों के पास प्रस्तुत कर सकते हैं-

  • टी. नाग, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक
  • एल. विद्यासागर, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक
  • जितेंद्र प्रसाद, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक
  • अमृत पाल सिंह, वाणिज्य निरीक्षक
  • कार्यालय अधीक्षक

रेल प्रशासन ने संबंधित संगठनों और एसोसिएशनों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नामांकन प्रस्तुत करने का अनुरोध किया है, ताकि DRUCC के सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जा सके।


Share This Article