Crystal Arcade Crystal Arcade
Share This Article

रायपुर, 11 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा महापौर श्रीमती मीनल चौबे की पहल पर राजधानी रायपुर के क्रिस्टल आर्केड के सामने हॉट बाजार के पास 69 दुकानदारों को पूरी पारदर्शिता के साथ लाटरी पद्धति से गुमटियों का नाम एवं नंबरिंग सहित आबंटन किया गया.

नगर निगम मुख्यालय भवन के सभाकक्ष में महापौर श्रीमती मीनल चौबे की विशेष उपस्थिति एवं नगर निगम राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार बागल, जोन 3 जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना साहू, उपायुक्त बाजार डॉ अंजलि शर्मा सहित वरिष्ठ पत्रकार श्री अनिरुद्ध दुबे एवं खालसा स्कूल के पास के वर्षो पूर्व प्रभावित व्यापारियों की उपस्थिति रही.

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि अनेक वर्षो से लगातार प्रभावित व्यापारी गुमटियां पुनः प्राप्त करने निरन्तर प्रयासरत रहे और उनके इन प्रयासों में वरिष्ठ पत्रकार श्री अनिरुद्ध दुबे का सतत निरन्तर प्रयास वास्तव में सराहनीय रहा है.

महापौर ने भाठागांव बाजार में 299 चबूतरों का लाटरी पद्धति से आबंटन होने पर प्रसन्नता व्यक्त कर व्यापारियों को हार्दिक बधाई दी एवं कहा कि इससे अब भाठागांव बाजार में सड़क पर बाजार नहीं लगेगा एवं इससे लोगों को यातायात जाम की समस्या से शीघ्र मुक्ति मिलेगी.