Share This Article रायपुर, 14 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / भिलाई स्टील प्लांट के जंक्शन-12 स्थित कोक ओवन क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को भिलाई भ_ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 160 किलो कॉपर वायर और घटना में प्रयुक्त स्मार्ट मोबाइल फोन समेत कुल 47 हजार रुपये की सामग्री बरामद की गई है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे भिलाई स्टील प्लांट के जंक्शन-12 के पास कोक ओवन क्षेत्र की गैलरी से करीब 160 किलो कॉपर वायर चोरी कर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ टीम ने चोरी के सामान सहित आरोपी लोकराम ध्रुव को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ प्लांट की दीवार फांदकर परिसर में प्रवेश करने और स्क्रैप चोरी करने की बात बताई। सीआईएसएफ की रिपोर्ट पर थाना भिलाई भ_ी में अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू की।विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम जोरातराई में दबिश देकर घनश्याम मण्डावी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 160 किलो कॉपर वायर, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये, तथा 7 हजार रुपये कीमत का एक स्मार्ट मोबाइल फोन, कुल 47 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोकराम ध्रुव (36), निवासी बजरंग चौक, जोरातराई, थाना उतई, जिला दुर्ग और घनश्याम मण्डावी (31), निवासी बाजार चौक, देवांगन पारा, जोरातराई, थाना उतई, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। दीवार फांदकर प्लांट में घुसे थे आरोपी पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने भिलाई स्टील प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था को पार करते हुए दीवार फांदकर परिसर में प्रवेश किया और कॉपर स्क्रैप चोरी कर बाहर ले जाने का प्रयास किया। घटना स्थल जंक्शन-12 के पास कोक ओवन क्षेत्र बताया गया है।इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका कार्रवाई में थाना भिलाई के थाना प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी, सउनि पुनीत राम वर्मा, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम साहू, आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी, अमित सिंह एवं जय नारायण यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं उनके आसपास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल संबंधित सुरक्षा इकाई अथवा पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि औद्योगिक परिसरों में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। Share This Article Post navigation Census 2027 : गृह मंत्रालय ने जारी की 40 सवालों की आधिकारिक सूची…! जाति की जानकारी भी होगी शामिल…स्वयं जानकारी भरने का भी विकल्प IGKV : क्रमिक धरने का 19वाँ दिन…! आश्वासनों से नाराज संघ का कड़ा निर्णय, 17 अगस्त से घेराव