Share This Article रायपुर, 14 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / विशिष्ट प्रतिभा के धनी एवं ‘गूगल बॉय’ के नाम से विख्यात रुद्र शर्मा ने अपने जन्मदिन पर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत रुद्र शर्मा ने आज जिला शासकीय अस्पताल, दुर्ग परिसर में पौधारोपण कर अपना जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया। इस अवसर पर जिला अस्पताल दुर्ग के सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ.आसीसन कुमार मिंज, डॉ. विनीता ध्रुवे, डॉ. श्वेता तिवारी, आशा शर्मा तथा अस्पताल प्रबंधन की टीम भी मौजूद रही। पर्यावरण संरक्षण पर रुद्र शर्मा ने कहा कि “केवल पेड़ लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि एक छोटे पौधे को बड़े वृक्ष बनने तक उसकी निस्वार्थ देखभाल करना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। वे खुद धूप में रहकर हमारे लिए परोपकारी जीवन जीते हैं। ऐसे में हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम अपने और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी रक्षा करें।” अस्पताल के सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. आसीसन कुमार मिंज एवं अन्य डॉक्टरों ने रुद्र की इस अनूठी पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कम उम्र में पर्यावरण के प्रति रुद्र की ऐसी परिपक्व सोच समाज और युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। Share This Article Post navigation IGKV : क्रमिक धरने का 19वाँ दिन…! आश्वासनों से नाराज संघ का कड़ा निर्णय, 17 अगस्त से घेराव अबूझमाड़ के सुदूर अंदरूनी क्षेत्रों में BSF का “हर घर तिरंगा” अभियान