Share This Article रायपुर, 15 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / राष्ट्र के प्रति एकता, विश्वास और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत BSF के 129वीं वाहिनी के जवानों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अबूझमाड़ के अत्यंत सुदूर एवं अंदरूनी क्षेत्रों में “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया गया। पूर्व में लगभग दुर्गम माने जाने वाले इन क्षेत्रों में पहली बार सुरक्षा बलों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज को लेकर ऐसा व्यापक अभियान आयोजित किया गया। कोरोस्कोडो, हचेकोटी, अदनार, मरकाबेड़ा एवं आसपास के गांवों में ग्रामीणों ने गर्व एवं सम्मान के साथ तिरंगा थामा और अपने घरों पर फहराया। ये वही क्षेत्र हैं जो पूर्व में नक्सल गतिविधियों के प्रभाव वाले क्षेत्र रहे हैं और जहां सुरक्षा बलों एवं बाहरी लोगों की पहुंच अत्यंत सीमित रही थी। अभियान के दौरान ग्रामीणों एवं बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज, चॉकलेट एवं बिस्किट वितरित किए गए। BSF की उपस्थिति एवं पहल से उत्साहित होकर स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था और गौरव व्यक्त किया। दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में ग्रामीणों की यह उत्साहपूर्ण भागीदारी बदलते अबूझमाड़ की एक महत्वपूर्ण तस्वीर प्रस्तुत करती है—जहां अलगाव और भय के स्थान पर अब विश्वास, जुड़ाव और राष्ट्रीय मुख्यधारा से आत्मीय संबंध मजबूत हो रहे हैं। Share This Article Post navigation ‘Google Boy’ रुद्र शर्मा ने जन्मदिन पर जिला अस्पताल दुर्ग में किया वृक्षारोपण…, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को दिया बढ़ावा… ‘प्रोजेक्ट चहचहाट’ : ग्राम पंचायत मांढर में हरेली पक्षी महोत्सव 2026 का शुभारंभ