Patna High CourtPatna High Court
Share This Article

रायपुर, 17 अगस्त 2026 / ETrendingIndia / पटना हाईकोर्ट के तहत एक्स-कैडर असिस्टेंट (ग्रुप-C) के 68 पदों पर भर्ती निकली है। पटना हाईकोर्ट ने विज्ञापन संख्या PHC/03/2026 जारी किया है।

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 के अनुसार वेतन मिलेगा। वेतनमान ₹25,500 से ₹81,100 तक निर्धारित है।

ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर कोर्स जरूरी

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

इसके अलावा, मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम छह महीने का कंप्यूटर एप्लीकेशन कोर्स का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट जरूरी है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीख

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 27 अगस्त 2026 है।

इसके अलावा, चयन प्रक्रिया, सिलेबस और अन्य जरूरी जानकारी पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://patanhighcourt.gov.in पर उपलब्ध है।


Share This Article