Share This Article रायपुर, 18 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / दुर्ग जिले के थाना जामगांव (आर) क्षेत्र के ग्राम गुढियारी स्थित सोलर प्लांट निर्माण स्थल पर 16 अगस्त की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब अविचल अग्रवाल (52), निवासी टैगोर नगर, रायपुर अपने साथियों के साथ फॉर्च्यूनर क्रमांक CG 04 LU 7326 से मौके पर पहुंचा। उस समय प्रार्थी बिसहत यादव (46) समेत कई कर्मचारी निर्माण कार्य में लगे थे। आरोप है कि अविचल अग्रवाल ने काम बंद करने की धमकी दी और विवाद बढ़ने पर पिस्टल निकालकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस दौरान जमीन मालिक दीपक अग्रवाल को भी धमकाया गया, जिसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया। फायरिंग की खबर मिलते ही जामगांव (आर) पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। सूचना तंत्र और लगातार की गई पड़ताल के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की। देर रात संभावित ठिकानों पर घेराबंदी कर अविचल अग्रवाल को दबोच लिया। तलाशी के दौरान घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली गई। पुलिस पूछताछ में शुरुआती तौर पर सामने आया कि निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने कर्मचारियों में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी। अगले दिन आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां दो दिन तक पुलिस हिरासत में पूछताछ की अनुमति मिली। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच जारी है। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना में शामिल अन्य लोग कौन थे और फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल का स्रोत क्या है। इस कार्रवाई में एसडीओपी पाटन, क्राइम ब्रांच दुर्ग, थाना प्रभारी जामगांव (आर) और थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही। Share This Article Post navigation CM Camp Office Bagiya: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘साइबर जागृति अभियानÓ- धमतरी पुलिस ने आज 15 स्कूलों में पहुंचाया साइबर सुरक्षा का संदेश