High Explosives FactoryHigh Explosives Factory
Share This Article

रायपुर, 23 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / पुणे स्थित हाई एक्सप्लोसिव्स फैक्ट्री (म्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड की एक इकाई) में 85 पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती निश्चित अवधि के आधार पर केमिकल प्रोसेस वर्कर (CPW) के पदों के लिए की जा रही है।

चयनित कर्मचारियों को ₹19,900 का मूल वेतन + महंगाई भत्ता मिलेगा।

85 पदों पर होगी भर्ती

कुल 85 रिक्तियों में UR के 35, OBC के 23, EWS के 8, SC के 13 और ST के 6 पद शामिल हैं। भर्ती में दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षण लागू नहीं है।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC/पूर्व में NCVT) होना चाहिए।

विज्ञापन में ट्रेड्स -AOCP (Attendant Operator Chemical Plant), फीडर ट्रेड्स- आईएमसीपी, एमएमसीपी, एलएसीपी, पीपीओ, फिटर जनरल, मशीनिस्ट, टर्नर, सीट मेटल वर्कर,इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, बॉयलर अटेंडेंट, मैकेनिक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स , रेफरीजरेशन, एयर कंडीशनिंग मेकेनिक विभिन्न ट्रेडों की योग्यता बताई गई है।

आयु सीमा और आरक्षण

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है। SC/ST और OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। पूर्व सैनिकों के लिए भी नियमानुसार छूट है.

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन NAC मार्कशीट में प्राप्त अंकों और ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तारीख

आवेदन की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 21 दिन बाद होगी। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 15-21 अगस्त 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है.

उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन पत्र डाउनलोड कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा।

कहां भेजना होगा आवेदन?

आवेदन पत्र चीफ जनरल मैनेजर, हाई एक्सप्लोसिव्स फैक्ट्री, खड़की, पुणे, महाराष्ट्र-411003 के पते पर भेजना होगा। आवेदन शुल्क कोई नहीं है।


Share This Article