NSICNSIC
Share This Article

रायपुर, 26 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / तकनीकी कौशल सीखकर रोजगार के अवसर बढ़ाने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम यानी NSIC ने जॉब ओरिएंटेड कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित तकनीकी सेवा केंद्र में संचालित होंगे।

17 तरह के तकनीकी कोर्स उपलब्ध

NSIC जॉब ओरिएंटेड कोर्स में इंटीरियर और आर्किटेक्चर डिजाइन में पोस्ट डिप्लोमा का 13 महीने का कोर्स शामिल है। इसकी फीस 70,000 रुपये है। वहीं, सिविल इंजीनियरिंग में पोस्ट डिप्लोमा 6 महीने का है।

इसके अलावा, भवन सूचना मॉडलिंग यानी BIM, एमपीएफ डिजाइन, CNC टेक्नोलॉजी और CAD से जुड़े कोर्स भी उपलब्ध हैं। कुछ कोर्स की अवधि 1 से 3 महीने तक है।

कहां करें संपर्क?

NSIC तकनीकी सेवा केंद्र ओखला, नई दिल्ली में स्थित है। इच्छुक उम्मीदवार कोर्स और प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.nsic.co.in का अवलोकन कर सकते हैं.


Share This Article