AIIMS BhopalAIIMS Bhopal
Share This Article

रायपुर, 30 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल ने डेपुटेशन के आधार पर ग्रुप ‘B’ के 76 गैर-फैकल्टी पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एम्प्लॉयमेंट न्यूज़ में नोटिफिकेशन छपने की तारीख से 30 दिनों के भीतर निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

76 पदों पर होगी नियुक्ति

भर्ती में सहायक प्रशासनिक अधिकारी, निजी सचिव, सहायक लेखा अधिकारी, सहायक भंडार अधिकारी, तकनीकी सहायक/टेक्नीशियन, कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, फार्मासिस्ट, चिकित्सा अभिलेख अधिकारी, स्वच्छता अधिकारी, वरिष्ठ फार्मासिस्ट, सहायक सुरक्षा अधिकारी और धुलाई (लॉन्ड्री) प्रबंधक सहित विभिन्न पद शामिल हैं।

तकनीकी सहायक के सबसे ज्यादा पद

सबसे अधिक 16 पद तकनीकी सहायक/टेक्नीशियन के हैं। इसके अलावा कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के 14, फार्मासिस्ट ग्रेड-I के 11 और व्यक्तिगत सहायक (पी ए ) के 7 पद शामिल हैं।

कहां देखें पूरी जानकारी ?

इच्छुक उम्मीदवार योग्यता, अनुभव, आवेदन प्रक्रिया और निर्धारित प्रारूप सहित विस्तृत जानकारी के लिए AIIMS भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsbhopal.edu.in⁠ पर जारी विज्ञापन देखें।

यह विज्ञापन रोज़गार समाचार के 22-28 अगस्त 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है.


Share This Article