highest-grossing filmhighest-grossing film
Share This Article

रायपुर, 31 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / कन्नड़ एक्टर यश इन दिनों फिल्म टॉक्सिक की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज किया गया था और इसने पहले दिन फिल्म को लेकर इतना बज था कि फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ ओपनिंग की थी. हालांकि, फिल्म को नेगेटिव रिव्यू मिले, जिसकी वजह से इसकी कमाई में हर दिन गिरावट दर्ज की गई. लेकिन बावजूद इसके फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कन्नड़ सिनेमा में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.


पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म टॉक्सिक की कमाई में भले ही हर दिन गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बना रही है. फिल्म हिंदी में शानदार कमाई कर रही है और यही वजह है कि ये हिंदी की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 101.10 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, दूसरे दिन 37.65 करोड़ तो तीसरे दिन रक्षाबंधन के मौके पर 27.20 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 165.95 करोड़ पहुंच गया.


इसके साथ ही फिल्म ने ओवरसीज में 23.25 करोड़ और वर्ल्डवाइड 221.35 करोड़ का बिजनेस महज तीन दिनों में ही कर लिया है. इतना ही नहीं, टॉक्सिक की कमाई में भले ही रक्षाबंधन के मौके पर 27.8त्न की गिरावट आई है लेकिन फिर भी फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. ये कन्नड़ की पांचवी ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. इसने किच्चा सुदीप की फिल्म विक्रांत रोणा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.


इतना ही नहीं, टॉक्सिक ने बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में भी रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म महज तीन दिनों में ही हिंदी की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. इसने हिंदी में ओ रोमियो को पीछे छोड़ दिया है.bबहरहाल, यश की फिल्म टॉक्सिक को दर्शकों ने नेगेटिव रिस्पांस मिले हैं. ये लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई. हालांकि, कुछ सेलेब्स ने इसकी तारीफ की है. किच्चा सुदीप ने कहा, ऐसी फिल्में बनाना बहुत मुश्किल होता है. उन्होंने यश की एक्टिंग भी तारीफ की. इसमें कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. उन्हें इंटीमेट सीन्स के लिए काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है.


Share This Article