Kanaka DurgaKanaka Durga
Share This Article

रायपुर, 01 सितम्बर2026/ ETrendingIndia / अभिनेता अल्लारी नरेश इन दिनों अलग-अलग विषयों पर आधारित मनोरंजक फिल्मों में काम कर रहे हैं। अब वह निर्देशक प्रदीप मद्दाली की आगामी फिल्म ‘कनका दुर्गाÓ में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण तेजी से जारी है। निर्माताओं ने रविवार को फिल्म का नया पोस्टर जारी किया, जिसमें अल्लारी नरेश का आध्यात्मिक और भक्तिमय रूप देखने को मिला है।


जारी पोस्टर में अल्लारी नरेश देवी दुर्गा की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर का दृश्य बेहद प्रभावशाली है और फिल्म की आध्यात्मिक पृष्ठभूमि की झलक देता है। पोस्टर पर लिखा है, जब दैवीय शक्ति का आगमन होता है, तो भक्त का उत्थान होता है।
फिल्म की कहानी बीवीएस रवि ने लिखी है। फिल्म में काजल चौधरी मुख्य महिला भूमिका में हैं, जबकि सुब्बाराजू भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण अप्लॉज एंटरटेनमेंट और टेंपल टाउन पिक्चर्स के सहयोग से किया जा रहा है। अप्लॉज एंटरटेनमेंट इससे पहले निर्देशक मैरी सेल्वाराज की फिल्म ‘बाइसन कालामाडानÓ (2025) का निर्माण कर चुकी है।


फिल्म की कहानी को लेकर लेखक बीवीएस रवि ने कहा कि ‘कनका दुर्गाÓ की कहानी तेलुगु समाज और वहां की संस्कृति से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि फिल्म की पृष्ठभूमि भक्ति और संस्कृति से समृद्ध है। ऐसी कहानी के साथ अपनी यात्रा शुरू करने को लेकर पूरी टीम उत्साहित है और अप्लॉज एंटरटेनमेंट जैसे मजबूत साझेदार का साथ मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

वहीं, निर्देशक प्रदीप मद्दाली ने कहा कि ‘कनका दुर्गाÓ उनके लिए बेहद खास फिल्म है। यह फिल्म केवल एक निर्देशक के तौर पर उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि देवी के प्रति उनकी गहरी आस्था को भी दर्शाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक भक्ति फिल्म नहीं है, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसकी जिंदगी पूरी तरह बिखर चुकी है और एक शक्तिशाली देवी से उसका सामना उसकी जिंदगी को बदल देता है।


निर्देशक के अनुसार, फिल्म को गहरी भावनाओं और भव्य दृश्यों से भरपूर बनाया जा रहा है। फिल्म के नए पोस्टर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। अल्लारी नरेश का भक्तिमय अंदाज और फिल्म की आध्यात्मिक पृष्ठभूमि इसे उनकी पिछली फिल्मों से अलग विषय वाली प्रस्तुति के रूप में पेश करती है।


Share This Article