Agniveer Recruitment RallyAgniveer Recruitment Rally
Share This Article

रायपुर, 01 सितम्बर2026/ ETrendingIndia / सेना में अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यालय रैली, आर्मी एयर डिफेंस सेंटर, गोपालपुर (ओडिशा) में 12 से 16 अक्टूबर 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित होगी।

इसमें 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच जन्मे युवा निर्धारित श्रेणियों के लिए शामिल हो सकते हैं।

किस दिन किस श्रेणी की भर्ती?

12 अक्टूबर: स्पोर्ट्समैन अग्निवीर जीडी एवं टेक—(रिलेशनशिप सर्टिफिकेट के बिना खुली भर्ती)

13-14 अक्टूबर: अग्निवीर टेक एवं क्लर्क/एसकेटी

15-16 अक्टूबर: अग्निवीर जीडी एवं ट्रेड्समैन—8वीं एवं 10वीं पास

इन खेलों के खिलाड़ियों को मौका

मुक्केबाजी, कुश्ती, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी और कबड्डी के पात्र खिलाड़ी स्पोर्ट्समैन श्रेणी में भाग ले सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज साथ लाएं

रैली स्थल पर रिकॉर्ड कार्यालय द्वारा जारी रिलेशनशिप सर्टिफिकेट, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, एनसीसी प्रमाण-पत्र, खेल प्रमाण-पत्र, अधिवास व जाति प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र, अविवाहित प्रमाण-पत्र, आधार व पैन कार्ड तथा पासपोर्ट साइज के 20 फोटो लेकर पहुंचना होगा।

अभ्यर्थियों के लिए खास निर्देश

अभ्यर्थी दो श्रेणियों के विकल्पों के लिए आवेदन कर सकता है। विज्ञापन के अनुसार अग्निवीर टेक/क्लर्क-एसकेटी भर्ती केवल आर्मी एयर डिफेंस से रिलेशनशिप रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।

वहीं खुली स्पोर्ट्समैन श्रेणी को छोड़कर भर्ती के लिए अन्य निर्धारित पात्रता शर्तों का पालन करना होगा।


Share This Article