Share This Article रायपुर, 01 सितंबर /ETrendingIndia / गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर ने वित्ताधिकारी समेत शैक्षणिक पदों आचार्य , सह आचार्य और सहायक प्राध्यापकों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 21 सितंबर 2026 तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी,रिक्त पदों की संख्या और विषयवार विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। निर्धारित प्रारूप में आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव, शोध प्रकाशन, संबंधित वर्षों के फार्म-16/आयकर रिटर्न सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है। आवेदन शुल्क कितना? सामान्य अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 2,500 रुपये निर्धारित है। वहीं अजा/अजजा, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 1,000 रुपये है। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को भारत सरकार एवं यूजीसी के नियमों के अनुसार आरक्षण और निर्धारित छूट का लाभ मिलेगा। कहां देखें पूरी जानकारी? पदों की संख्या, योग्यता, सामान्य निर्देश, विषयवार जानकारी और भर्ती से जुड़े बदलाव/संशोधन के लिए अभ्यर्थी गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ggu.ac.in नियमित रूप से देखते रहें। Share This Article Post navigation Rojgar Mela : रायपुर में बड़ी भर्ती…! 8 कंपनियां देंगी 877 नौकरियां…2 सितंबर को इंटरव्यू…ऑनलाइन आवेदन शुरू SECR, बिलासपुर रेलवे में संविदा डॉक्टरों की भर्ती : 3 पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू…