Chhattisgarh Medical Education DepartmentChhattisgarh Medical Education Department
Share This Article

रायपुर, 01 सितंबर /ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के नवीन शासकीय फिजियोथेरेपी और नर्सिंग महाविद्यालयों में प्रशासकीय अधिकारी और लाइब्रेरियन के कुल 24 पदों पर संविदा भर्ती की जा रही है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होकर 7 सितंबर 2026 तक चलेगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

नवीन शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों : (बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, जशपुर, मनेन्द्रगढ़ और रायगढ़) – प्रशासकीय अधिकारी के 6 पद

नवीन शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय : प्रशासकीय अधिकारी और लाइब्रेरियन के 9 -9 पद

यहां देखें पूरी जानकारी

उम्मीदवार योग्यता, आयु सीमा, श्रेणीवार रिक्तियां, नियम-शर्तें और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी cgdme.in⁠ पर देख सकते हैं।


Share This Article