NTPCNTPC
Share This Article

रायपुर, 02 सितंबर /ETrendingIndia / एनटीपीसी लिमिटेड ने GATE-2027 के माध्यम से इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (EET)-2027 की भर्ती की घोषणा की है।

कंपनी सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी समेत 6 इंजीनियरिंग विषयों के प्रतिभाशाली ग्रेजुएट इंजीनियरों का चयन करेगी।

इच्छुक उम्मीदवारों को GATE-2027 परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।

इन 6 ब्रांच के इंजीनियर कर सकेंगे आवेदन

सिविल इंजीनियरिंग (CE)

मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME)

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE)

इलेक्ट्रॉनिक्स (EC)

इंस्ट्रूमेंटेशन (IN)

कंप्यूटर साइंस एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (CS)

GATE-2027 स्कोर से होगा शॉर्टलिस्टिंग

EET-2027 भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन

GATE-2027 में प्रदर्शन और NTPC की जरूरतों के आधार पर किया जाएगा। पिछले वर्षों के GATE स्कोर या किसी अन्य परीक्षा के अंक मान्य नहीं होंगे।

आवेदन कब से शुरू होंगे?

NTPC ने अभी ऑनलाइन आवेदन की तारीख घोषित नहीं की है। GATE-2027 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए कंपनी अलग से विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी करेगी। आवेदन की तारीख और समय NTPC की करियर वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे।

उम्मीदवार इन वेबसाइट पर रखें नजर

GATE-2027 की जानकारी के लिए GATE-2027 वेबसाइट और NTPC भर्ती अपडेट के लिए NTPC Careers पर नियमित रूप से विजिट करें।
उम्मीदवार वेबसाइट careers.ntpc.co.in या www.ntpc.co.in का अवलोकन करते रहे.


Share This Article