Share This Article रायपुर, 02 सितंबर /ETrendingIndia / एनटीपीसी और सेल के संयुक्त उपक्रम एनटीपीसी-सेल पावर कंपनी लिमिटेड (एनएसपीसीएल) ने वरिष्ठ सहायक अधिकारी और वरिष्ठ सहायक अभियंता के कुल 17 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 से 22 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹40,000 से ₹1,40,000 प्रतिमाह के आईडीए वेतनमान में नियुक्ति दी जाएगी। इन पदों पर होगी भर्ती वरिष्ठ सहायक अधिकारी (मानव संसाधन) – 4 पदवरिष्ठ सहायक अधिकारी (विधि) – 1 पदवरिष्ठ सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) – 4 पदवरिष्ठ सहायक अभियंता (मैकेनिकल) – 4 पदवरिष्ठ सहायक अभियंता (कंट्रोल एवं इंस्ट्रूमेंटेशन) – 2 पदवरिष्ठ सहायक अभियंता (सूचना प्रौद्योगिकी) – 2 पद उम्र सीमा आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए। योग्यता जरूरी संबंधित पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की विस्तृत जानकारी एनएसपीसीएल के विस्तृत भर्ती विज्ञापन में दी गई है। योग्य उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित योग्यता होना आवश्यक है। कहां करें आवेदन? उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन और विस्तृत विज्ञापन के लिए एनएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://nspcl.co.in/page/10 पर जाएं। पदस्थापना विस्तृत विज्ञापन के अनुसार होगी और कंपनी की आवश्यकता के अनुसार उम्मीदवार को किसी भी परियोजना में पोस्टिंग दी जा सकती है। एनएसपीसीएल की तीन इकाइयाँ भिलाई, दुर्गापुर और राउलकेला में संचालित हैं. Share This Article Post navigation राष्ट्रीय पटसन बोर्ड में 14 पदों पर भर्ती, 70 हजार तक वेतन; 21 दिन में करें आवेदन