Share This Article रायपुर, 03 सितंबर / ETrendingIndia / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र,परिसर रायपुर में गत दिवस आयोजित जिला स्तरीय रोजगार मेले में पचास युवाओं का चयन किया गया. उपसंचालक श्रीमती पुष्पा चौधरी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 6 कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों द्वारा उपलब्ध 422 रिक्तियों के लिए कुल 313 आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के उपरांत 166 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया, वहीं 50 आवेदकों का अंतिम रूप से चयन हुआ।शेष आवेदकों की चयन प्रक्रिया नियोजकों द्वारा जारी है। इस दौरान संचालक तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण श्री हेमंत रमेश नंदनवार ने रोजगार मेले का अवलोकन कर विभिन्न कंपनियों द्वारा की जा रही चयन प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित युवाओं से संवाद करते हुए रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। Share This Article Post navigation AVNL में 162 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका