ICAR-IARIICAR-IARI
Share This Article

रायपुर, 03 सितंबर / ETrendingIndia / भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-IARI), नई दिल्ली के आनुवंशिकी संभाग में चावल से जुड़ी शोध परियोजना के लिए प्रोजेक्ट सहयोगी-1 के पद पर ऑनलाइन साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक ईमेल के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

चावल की गुणवत्ता सुधारने वाली परियोजना में मौका

यह भर्ती भाकृअनुप (ICAR) द्वारा वित्त पोषित परियोजना “चावल में पचने योग्य प्रोटीन की मात्रा और गुणवत्ता में सुधार हेतु एक राष्ट्रीय मिशन मोड कार्यक्रम” के तहत की जा रही है।

₹31,000 वेतन + HRA

चयनित उम्मीदवार को ₹31,000 प्रतिमाह + एचआरए दिया जाएगा। साक्षात्कार की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन [email protected] पर भेज सकते हैं।

कहां मिलेगी पूरी जानकारी?

भर्ती की पात्रता, आवश्यक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी ICAR-IARI की आधिकारिक वेबसाइट www.iari.res.in पर उपलब्ध है।


Share This Article