Employment fairRojgar Mela
Share This Article

रायपुर, 08 सितंबर / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आगामी 9 सितंबर को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला शासकीय कमला देवी राठी महिला पीजी महाविद्यालय, राजनांदगांव में होगा.

अभ्यर्थी को रोजगार विभाग, छत्तीसगढ़ के वेबसाइट के माध्यम से पहले से ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है.

इसकी तहत प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा वेयरहाउस हेल्पर के तीस पदों पर भर्ती की जाएगी। वांछित योग्यता बारहवीं पास है।

ग्लोबल एचआर सॉल्यूशन एंड जॉब कंसल्टेंट के द्वारा असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी और डिप्टी एडवाइजर के 50 -50 पदों के लिए भर्ती होगी। वांछित योग्यता ग्रेजुएशन है. इसी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड के सौ पदों के लिए भर्ती होगी। वांछित योग्यता दसवीं पास है।

द क्रिश्चियन फेलोशिप की नर्सिंग स्टाफ के लिए दो पदों पर भर्ती होगी। वांछित योग्यता बीएससी (नर्सिंग) है.

मोना इंटरप्राइज़ेस के द्वारा मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव के तीन पद ,ड्राइवर के दो पद, मशीन ऑपरेटर के पाँच पद और कंप्यूटर ऑपरेटर के पाँच पद पर भर्ती की जाएगी। इन सभी पदों के लिए वांछित योग्यता बारहवीं पास है.

वेदांता स्किल स्कूल /लर्नेट स्किल लिमिटेड के द्वारा वेल्डर के पच्चीस पदों पर भर्ती होगी।वांछित योग्यता दसवीं पास है.

फिंड दक्ष कंपनी के द्वारा बैंक असिस्टेंट के सत्ताईस पदों के लिए भर्ती की जाएगी वांछित योग्यता ग्रेजुएशन है. इसके अलावा सेल्स एग्जीक्यूटिव के दस पदों के लिए, डिलीवरी बॉय के तीस पदों के लिए, सिक्योरिटी गार्ड के तीस पदों के लिए और हाउस कीपिंग स्टाफ के दस पदों के लिए भर्ती की जाएगी. इनकी वांछित योग्यता दसवीं पास है.

टेक्नो टास्क बिज़नेस सॉल्यूशन के द्वारा कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। वांछित योग्यता बारहवीं पास है.

अशरव फाउंडेशन, असरव सिक्युरिटी एंड एचएस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा सिक्योरिटी गार्ड की 50 पद ,सिक्युरिटी सुपरवाइजर की पचास पद, नर्सिंग असिस्टेंट के पचास पद, केयरटेकर के पचास पद, इनकी वांछित योग्यता दसवीं एवं बारहवीं पास है.एच आर एग्जीक्यूटिव के 10 पद पर भर्ती की जाएगी. वांछित योग्यता पोस्ट ग्रेजुएट है.

एस आर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एंड पैरामेडिकल कॉलेज के द्वारा डाक्टर (एमबीबीएस) , डॉक्टर (ऑन रिटेनरशिप) के तीस पद, डेंटिस्ट के दस पद, फिजियोथेरेपी के दस पद, आपथैलेमिक टेक्नीशियन के दस पद, फिजियोथेरेपिस्ट के दस पद, नर्सिंग स्टाफ के तीस पद, फील्ड ऑफिसर के 30 पद , नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के 5 पद, आईटी इनचार्ज के 10 पद, एकाउंटेंट के दस पद ओटीपी मैनेजर के दस पद पर भर्ती की जाएगी.


Share This Article