Share This Article रायपुरर, 09 सितंबर / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जशपुर में पार्ट टाइम लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 3 और रसायन विज्ञान में 1 पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे संस्थान में सीधे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। क्या है शैक्षणिक योग्यता? कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग: संबंधित विषय में AICTE के मापदंडों के अनुसार बीई/बीटेक और एमई/एमटेक में प्रथम श्रेणी अथवा समकक्ष योग्यता। रसायन विज्ञान: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्था से संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर उपाधि। ₹800 प्रति लेक्चर मानदेय चयनित पार्ट टाइम लेक्चरर को ₹800 प्रति कालखंड की दर से मानदेय दिया जाएगा। अधिकतम ₹56,000 प्रतिमाह तक भुगतान निर्धारित है। Share This Article Post navigation CG E-Rojgar : धमतरी में संभाग स्तरीय रोजगार मेला 16 सितंबर को, 16 कंपनियों में 1437 पदों पर भर्ती, 8वीं से CA तक को मौका