Share This Article धमतरी, 08 सितंबर 2026। CG E-Rojgar : रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कलेक्टर धमतरी श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला धमतरी में 16 सितंबर 2026 को संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, सिविल कोर्ट के सामने, धमतरी में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। उपसंचालक डॉ. (श्रीमती) शशीकला अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 16 प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी और लगभग 1437 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 8वीं से CA तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका इस रोजगार मेले में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, B.Sc. (एग्रीकल्चर), स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, नर्सिंग, ITI, BE और CA उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों पर अवसर उपलब्ध रहेंगे। रिक्त पदों और भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन के लिए रोजगार पंजीयन नंबर आवश्यक होगा। जिन अभ्यर्थियों का अभी तक रोजगार पंजीयन नहीं हुआ है, वे छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से अपना रोजगार पंजीयन करा सकते हैं। दस्तावेज लेकर निर्धारित समय पर पहुंचें रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 16 सितंबर को निर्धारित समय और स्थान पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज की फोटो साथ लानी होगी। रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। अभ्यर्थियों को आने-जाने के लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय भी नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क रोजगार मेले की रिक्तियों और आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के पोर्टल पर देखी जा सकती है। किसी अन्य जानकारी के लिए आवेदक कार्यालयीन समय में 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं। युवाओं के लिए यह रोजगार मेला निजी क्षेत्र में सीधे नौकरी के अवसर हासिल करने का महत्वपूर्ण माध्यम साबित हो सकता है। Share This Article Post navigation बलौदाबाजार में आगामी नौ सितंबर को रोजगार मेला, सीधे इंटरव्यू , ऑनलाइन आवेदन जरूरी…