Share This Article रायपुर, 14 सितंबर। ETrendingIndia / अंतर-विश्वविद्यालय खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी केन्द्र (IUCAA), पुणे ने विज्ञापन संख्या 12/2026 के तहत विभिन्न प्रशासनिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती में प्रशासनिक अधिकारी, अनुभाग अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक और प्रशासनिक सहायक के पद शामिल हैं। पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी IUCAA की आधिकारिक वेबसाइट https://www.iucca.in/en/opportunities पर उपलब्ध है। इन पदों पर होगी भर्ती प्रशासनिक अधिकारी: 1 पद, अधिकतम आयु 40 वर्ष, पे लेवल-10, कुल मासिक परिलब्धि ₹1,18,110 अनुभाग अधिकारी: 1 पद, अधिकतम आयु 35 वर्ष, पे लेवल-7, ₹91,070 मासिक वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक: 3 पद—1 एससी, 1 ओबीसी एनसीएल और 1 अनारक्षित; आयु 30 से 35 वर्ष तक, पे लेवल-6, ₹73,020 मासिक प्रशासनिक सहायक: 1 पद, अधिकतम आयु 28 वर्ष, पे लेवल-4, ₹54,210 मासिक सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। कहां और कैसे करें आवेदन? उम्मीदवार भर्ती की योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी IUCAA की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है. Share This Article Post navigation दिल्ली में NSIC का स्किल डेवलपमेंट मौका… 7 तकनीकी कोर्स में प्रवेश शुरू