Share This Article रायपुर, 15 सितंबर। ETrendingIndia / रेलवे इंजीनियरिंग में करियर बनाने की तैयारी कर रहे छात्रों और रेलवे से जुड़े कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। रेल पथ इंजीनियर्स संस्थान (IPWE), भारत ने रेलवे इंजीनियरिंग डिप्लोमा सत्र 2026-27 के 30वें बैच में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी है। यह पत्राचार पाठ्यक्रम रेलवे कर्मचारियों के साथ गैर-रेलवे उम्मीदवारों के लिए भी उपलब्ध है। 6-6 महीने के दो सेमेस्टर डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दो सेमेस्टर होंगे, जिनमें प्रत्येक की अवधि 6 महीने है। पाठ्यक्रम पूरा करने पर विद्यार्थियों को भारतीय रेलवे की संरचना, इंजीनियरिंग और कार्यप्रणाली की जानकारी मिलेगी। कौन कर सकता है आवेदन? गैर-रेलवे उम्मीदवारों के लिए विज्ञान, कॉमर्स, इंजीनियरिंग या किसी अन्य विषय में स्नातक होना जरूरी है। साथ ही 12वीं/इंटरमीडिएट में गणित या विज्ञान विषय होना चाहिए। इंजीनियरिंग में मान्यता प्राप्त 3 वर्षीय डिप्लोमा धारक भी पात्र हैं। रेलवे व संबंधित संस्थानों के कर्मचारियों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल या एसएससी के साथ रेलवे में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव भी मान्य है। फीस और आवेदन प्रक्रिया रेलवे कर्मचारियों के लिए आवेदन शुल्क ₹4,594 और गैर-रेलवे उम्मीदवारों के लिए ₹5,184 है। आवेदन फॉर्म IPWE की वेबसाइट से डाउनलोड कर प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों और शुल्क के साथ नई दिल्ली स्थित संस्थान के कार्यालय में भेजना होगा। उम्मीदवार संस्थान के नई दिल्ली स्थित काउंटर पर भी आवेदन जमा कर सकते हैं। रेलवे कर्मचारियों को ₹10 हजार का लाभ रेलवे के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के पात्र कर्मचारियों को उच्च योग्यता हासिल करने पर रेलवे बोर्ड के संबंधित आदेश के तहत ₹10,000 का एकमुश्त प्रोत्साहन भी मिल सकता है। विस्तृत जानकारी और आवेदन फॉर्म के लिए IPWE की आधिकारिक वेबसाइट ipweindia.org.in देखें। Share This Article Post navigation GAIL में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा मौका… GATE-2027 से होगी भर्ती SBI में विशेषज्ञ अधिकारियों की भर्ती…35 पदों पर मौका, ₹93,960 तक वेतन