SBISBI
Share This Article

रायपुर, 15 सितंबर। ETrendingIndia / भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारियों की नियमित आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (TFO-IBG) के कुल 35 पद भरे जाएंगे।

इच्छुक उम्मीदवार 19 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

35 पदों पर भर्ती

  1. TFO-IBG, JMG Scale-I
    कुल पद: 14
    आयु: 21 से 30 वर्ष
  2. TFO-IBG, MMG Scale-II
    कुल पद: 21
    आयु: 23 से 32 वर्ष

पोस्टिंग: हैदराबाद और कोलकाता या भारत में कहीं भी, बैंक की प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार

कौन कर सकता है आवेदन?

दोनों पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री और IIBF से Foreign Exchange Operations में प्रमाणन होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित बैंकिंग क्षेत्र में कम से कम 1 वर्ष का ट्रेड फाइनेंस प्रोसेसिंग/ऑपरेशन अनुभव भी मांगा गया है।

₹93,960 तक वेतन
JMG Scale-I के लिए वेतनमान ₹48,480 से ₹85,920

और MMG Scale-II के लिए ₹64,820 से ₹93,960 तक है। इसके अलावा DA, HRA, CCA, NPS, मेडिकल सुविधा, LFC और अन्य बैंकिंग लाभ भी मिलेंगे।

आवेदन की अंतिम तारीख 19 सितंबर

ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 29 अगस्त से 19 सितंबर 2026 तक चलेगी। सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है, जबकि SC/ST/PwBD उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार SBI की आधिकारिक करियर वेबसाइट https://sbi.bank.in/web/careers के Current Openings सेक्शन में जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले विस्तृत विज्ञापन, पात्रता और दस्तावेज संबंधी निर्देश जरूर पढ़ें।

विज्ञापन संख्या: CRPD/SCO/2026-27/15


Share This Article