IGNOUIGNOU
Share This Article

रायपुर, 15 सितंबर। ETrendingIndia / इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन संख्या 68/2026/प्रशासन के तहत उप कुलसचिव के 4 और सहायक कुलसचिव के 20 पद प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरे जाएंगे। नियुक्ति की अवधि तीन वर्ष होगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

उप कुलसचिव: लेवल-12, ₹78,800 से ₹2,09,200 प्रतिमाह

सहायक कुलसचिव: लेवल-10, ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रतिमाह

कौन कर सकता है आवेदन?

यह भर्ती प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर होगी। केंद्र/राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा सांविधिक या स्वायत्त निकायों में कार्यरत भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

कहां देखें पूरी जानकारी?

इच्छुक उम्मीदवार IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर “Job” सेक्शन में जाकर पात्रता, अनुभव, आवेदन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी देख सकते हैं।


Share This Article