Paramedical recruitment in RailwaysParamedical recruitment in Railways
Share This Article

रायपुर, 16 सितंबर / ETrendingIndia / रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पारा मेडिकल श्रेणी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए CEN 05/2026 की सांकेतिक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत कुल 560 रिक्तियां प्रस्तावित हैं।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होकर 14 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक चलेगी। उम्मीदवार आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।

पे लेवल-3 से 7 तक पद

भर्ती में पारा मेडिकल श्रेणी के विभिन्न पद शामिल हैं। पदों के अनुसार 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के पे लेवल-3 से पे लेवल-7 तक वेतनमान निर्धारित होगा।

आयु सीमा, चिकित्सा मानक और पदवार पात्रता की पूरी जानकारी विस्तृत CEN में जारी की जाएगी।

आधार सत्यापन की सलाह

RRB ने उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधार के जरिए अपने प्राथमिक विवरण सत्यापित करने की सलाह दी है। आधार में दर्ज नाम और जन्मतिथि का 10वीं की अंकसूची/प्रमाणपत्र से पूरा मिलान होना चाहिए। आधार में नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक्स अपडेट रखना भी जरूरी बताया गया है।

विस्तृत नोटिफिकेशन का इंतजार

RRB ने स्पष्ट किया है कि अभी जारी सूचना सांकेतिक है। पदवार पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा प्रक्रिया, शुल्क, चिकित्सा मानक और अन्य शर्तें विस्तृत CEN 05/2026 में मान्य होंगी।

आवेदन पोर्टल: rrbapply.gov.in

आधिकारिक RRB वेबसाइट: RRB की एकीकृत वेबसाइट
https://rrb.indianrailways.gov.in


Share This Article